बक्सर, मार्च 18 -- डुमरांव। बिजली की तार और पोल के मेंटेनेंस को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र आपूर्ति 5 घंटा प्रभावित रहेगी इसकी जानकारी देते हुए टाउन जेई ने बताया की डुमरांव टाउन फीडर, टैक्सटाईल्स कॉलोनी फीडर, भोजपुर फीडर, ग्रामीण फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बाधित रहेगी। इन प्रभावित फीडरों से जुड़े उपभोक्ता सुबह दस बजे से हपले अपने जरूरी कार्य कर लें। संध्या तीन बजे के बाद निर्वाध गति से बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...