धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, संवाददाता। रखरखाव व तकनीकी कार्य के कारण जेबीवीएनएल ने मंगलवार को सरायढेला स्थित एसएनएमएमसीएच परिसर से निकले बिग बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बंद रखी। विभाग ने सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली कटौती की घोषणा की थी। हालांकि निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल होने में देर हुई। अंततः करीब 3.30 बजे प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल हुई। इस दौरान स्टील गेट, तपोवन कॉलोनी, गोल बिल्डिंग, शक्ति विहार कॉलोनी, नीलांचल कॉलोनी, शिवम कॉलोनी और वृंदावन कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.