मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी में बिजली किल्लत से आम लोग रोजाना जूझ रहे हैं। कहीं पूर्व सूचना देकर तो कहीं बिना सूचना घंटों बिजली काटी जा रही है। जिले में मेंटेनेंस, ट्री-कटिंग और सड़क निर्माण कार्यों के चलते भी विभिन्न हिस्सों में बिजली घंटों गुल रह रही है। रविवार तक कई प्रमुख 33 केवी और 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शुक्रवार को 33 केवी बीएमपी-6 फीडर (मुशहरी जीएसएस) से विद्युत आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी। यह शटडाउन ट्री-कटिंग और अनुरक्षण कार्य के कारण किया जा रहा है। इस दौरान मिस्कॉट पावर हाउस, हाथी चौक पावर हाउस, बीएमपी-6 पावर हाउस से जुड़े 11 केवी फीडर रोटेशन पर चलाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मेंटेनेंस को लेकर कई इलाकों में आज से परसों तक कटेगी बिजली वहीं, मेंटेनेंस कार्य के कारण...