बक्सर, मई 14 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। मेटेंनेस कार्य को लेकर शुक्रवार को डुमरांव शहर सहित आसपास के इलाकों में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी पीएसएस डुमरांव से जुड़े 11 केवी फीडरों में तकनीकी सुधार का कार्य शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान प्रभावित फीडरों में 11 केवी डुमरांव टाउन फीडर, टेक्सटाइल फीडर, भोजपुर फीडर, बरूना फीडर एवं रूरल फीडर शामिल हैं। विभाग के अनुसार विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा। कनीय विद्युत अभियंता मो. इम्तियाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास होगा। यह भी पढ़ें- मेंटेनेंस को लेकर आज पांच घंटे डुमरांव में बंद रहेगी आपूर...