धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की आईसीयू को मंगलवार को मेंटेनेंस के लिए अस्थायी रूप से खाली करा लिया गया। आठ बेड वाली इस आईसीयू में मेंटेनेंस के साथ यहां बेडों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित तरीके से अन्य विशेष वार्डों में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार किसी भी मरीज के इलाज में बाधा न आए, इसके लिए पहले से समुचित व्यवस्था की गई थी। आईसीयू में भर्ती मरीजों को सीसीयू, सर्जिकल आईसीयू और एचडीयू सहित अन्य उपयुक्त वार्डों में स्थानांतरित किया गया है। शिफ्टिंग के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम मौजूद थी ताकि मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा सके। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरी तरह तकनीकी उन्नयन और सुविधाओं के सुधार के उद्देश्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.