भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बरारी और नवगछिया के बीच बीते आठ दिनों से सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद है। रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही नाव और जहाज पर निर्भर है। तेज हवा के कारण ओवरलोड नाव से सफर करना पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। वहीं इस समय बरारी घाट व नवगछिया के हाईलेवल घाट के बीच महज दो जहाज का परिचालन हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही पयर्टन विभाग का एमवी राजेंद्र प्रसाद जहाज का परिचालन शुरू हो सकता है। टूरिस्ट शिप के प्रबंधक सिकंदर ने बताया कि कोलकाता के रामकृष्ण फेरी घाट के पास जहाज का मेंटनेंस कार्य पूरा हो चुका है। चार साल के अंतराल में जहाज का मेंटनेंस जरूरी है। बिहार सरकार की ओर से जहाज का परिचालन शुरू करने के लिए फोन भी आया था। एक सप्ताह के अंदर जहाज भागलपुर पहुंच जाएगा। विक्रमशि...