बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- फोटो : रोपवे-राजगीर में मंगलवार को रोपवे पर चढ़ने के लिए कतार में लगे लोग। राजगीर, निज संवाददाता। मेंटेनेंस के कारण रोपवे का परिचलान बाधित था। मंगलवार से इसे फिर से चालू किया गया। चालू होते ही पर्यटकों की भीड़ लग गयी। प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल से 20 अप्रैल तक सुरक्षा और तकनीकी कारणों से रोपवे का संचालन स्थगित रखा गया था। इस दौरान सभी आवश्यक मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य पूरे किए गए। संचालन शुरू करने से पहले दो चरणों में भार क्षमता के साथ सफल ट्रायल भी किया गया। मंगलवार को सुबह से ही टिकट काउंटर पर पर्यटकों की कतारें लग गई। यह भी पढ़ें- मेंटेनेंस के बाद चालू हुआ रोपवे, पर्यटकों की लगी भीड़ स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए सैलानी भी रोपवे का आनंद लेने के लिए उत्साहित दिखे। राजगीर का यह आकाशीय रज्ज...