बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- जू सफारी का पहले की तरह दीदार कर सकेंगे लोग फोटो : राजगीर सफारी-राजगीर के नेचर सफारी में स्थित ग्लास ब्रिज। राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र नेचर सफारी मरम्मत कार्य के कारण 27 अप्रैल से आठ मई तक बंद रहेगी। इस दौरान प्रायोरिटी पैकेज भी बंद रहेगा। इससे ग्लास ब्रिज का लुत्फ उठाने की मंशा रखने वाले पर्यटकों को मायूसी होगी। हालांकि, पर्यटक जू सफारी का दीदार पहले की तरह की कर सकेंगे। नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी रामसुंदर मनमोहन ने बताया कि ग्लास ब्रिज तथा सस्पेंशन ब्रिज का मरम्मत किया जाना प्रस्तावित है। इन संरचनाओं की मजबूती और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जू सफारी और बर्ड एवियरी अपने निर्धारित समय के अनुसार प्रतिदिन सुबह सात बजे से 12 बजे तक पर्यटकों के लिए खुले र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.