लोहरदगा, अप्रैल 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को लोहरदगा जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विभाग के सहायक अभियंता अजू कच्छप ने बताया कि ट्रिमिंग, री जमफरिंग तथा अन्य तकनीकी कार्यों के कारण पीएचईडी और बक्सीडीपा 11 केवी फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें सिविल कोर्ट, डीसी ऑफिस, एसपी ऑफिस, कचहरी मोड़, पतराटोली, लोहरदगा प्रखंड कार्यालय एवं उसका परिसर, बीएस कॉलेज, बरवाटोली, मिशन चौक, बक्सीडीपा सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। यह कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने आम लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। बिजली आपूर्ति कार्य पूरा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.