औरैया, अप्रैल 6 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते फाटक बंद रहने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होते ही बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार रेलकर्मियों ने सुबह करीब 11 बजे मरम्मत कार्य के लिए इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक को बंद कर दिया। अचानक फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहन रुक गए और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। इस दौरान राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। करीब 16 मिनट तक चले मरम्मत कार्य के बाद सुबह लगभग 11:16 बजे फाटक को दोबारा खोल दिया गया। हालांकि, फाटक खुलते ही जल्दबाजी में निकलने की होड़ मच गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति और बिगड़ गई और जाम और बढ़ गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.