मोतिहारी, अप्रैल 18 -- पहाड़पुर। आज प्रखंड अंतर्गत 33 केवी के लाईन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक प्रखंड क्षेत्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के कनीय अभियंता ज्योतिष कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ एवं स्थाई बनाने के उद्देश्य से मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि अपने आवश्यक कार्य सुबह दस बजे के पूर्व में ही निपटा लें। कार्य पूर्ण होते ही सभी फीडरों की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.