किशनगंज, मई 23 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किए जाने को लेकर सोमवार 25 मई 2026 को ठाकुरगंज क्षेत्र में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता, ठाकुरगंज द्वारा सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को पूर्व से तैयारी करने की सलाह दी गई है। जारी सूचना के अनुसार सोमवार सुबह 07:00 बजे से लगभग 02 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुन: सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित कर लें। यह भी पढ़ें- मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति विभाग न...