मेंटेनेंस कार्य को लेकर लालदरवाजा फीडर की बिजली आपूर्ति आज रहेगी बाधित
मुंगेर, मई 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विद्युत विभाग, मुंगेर द्वारा 11 केवी लालदरवाजा फीडर में पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण आज मंगलवार को निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने कहा इस संबंध में सूचना जारी करते हुए कहा है कि, आज सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक संबंधित फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को विद्युत सेवा नहीं मिलेगी। इस दौरान लालदरवाजा, वसंत विहार कॉलोनी, शेरपुर, दलहट्टा, गंगानगर, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.