लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय। बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य को लेकर बुधवार को पुरानी बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ ने बताया कि पुरानी बाजार पीएसएस में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके चलते दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों को पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...