कटिहार, अप्रैल 2 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर दूसरे दिन भी समेली और कुरसेला परिक्षेत्र में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग द्वारा सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज, छोटे व्यवसाय और पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के आते ही बिजली की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने लगती है। जिससे आमजन परेशान होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...