चक्रधरपुर, मई 19 -- सोनुवा। एनएच 320डी में सोनुवा-चक्रधरपुर के बीच स्थित गोलमुंडा रेल फाटक में सोमवार को रेलवे द्वारा मशीन टीम्पिंग कार्य किया गया। इसमें लेवल क्रॉसिंग पर आवश्यक तकनीकी कार्य भी किया गया। इस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे से करीब चार बजे तक डेढ़ घंटे तक गोलमुंडा रेल फाटक बंद रहा। इस कारण एनएच पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। रेलवे द्वारा मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। यह भी पढ़ें- मानसून में सुचारू ट्रेन सेवा के लिए रेलवे ट्रैकों मेंटेनेंस कार्य शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...