मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,
मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी नन्दलालपुर फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण आज, मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस अवधि में शंकरपुर एवं नन्दलालपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान शंकरपुर, मिल्की, महुली, तौफिर, तेरासी, पीरपहाड़, दरियापुर, माई, बैंक, हरपुर, कंचनगढ़, गुमटी नंबर- 6 एवं 7, जानकीनगर, मिल्कीचक, बनौधा, बाकरपुर, गुलालपुर, सुतुरखाना और मुबारकचक सहित कई इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.