मुंगेर, मार्च 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा आज सोमवार को मुंगेर में विभिन्न फीडरों में रख-रखाव (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि, सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक 11 केवी किला फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण पूरे किला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।वहीं, सुबह 9:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक 33 केवी बिन्दवाड़ा फीडर में रख-रखाव कार्य के चलते इस विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों, पुरानीगंज, पुलिस लाइन, खोजाबाजार एवं मोकबीरा फीडर, की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान पुरानीगंज, खोजा बाजार, नवटोलिया, पुलिस लाइन, संदलपुर, शाह जुबैर रोड और मोकबीरा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया ...