मेंटेनेंस कार्य के कारण आज 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
गुमला, मई 30 -- जारी। रायडीह, डुमरी, जारी और चैनपुर क्षेत्र में रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी जारी के लाइनमैन विपिन गिरी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर 33 केवी विद्युत लाइन का आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से आवश्यक तैयारी करने की अपील की है। लोगों को घरों में पानी का पर्याप्त भंडारण करने, मोटर चलाकर टंकी भर लेने तथा मोबाइल फोन और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले ही चार्ज कर लेने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- आज सिविल लाइन उपकेंद्र की तीन घंटे ठप रहेगी आपूर्ति विभाग ने कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.