मेंटेनेंस कार्यों के चलते आज कई क्षेत्रों में बत्ती रहेगी गुल
सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न उपकेंद्रों पर अनुरक्षण (मेंटेनेंस), पेड़ों की कटाई-छंटाई, पोल शिफ्टिंग तथा एबीसी केबल लगाने के कार्य के चलते शुक्रवार यानि आज शहर के अनेक क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। मुख्य अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड-तकनीकी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जनक नगर से जुड़े जनकनगर, शालीमार, लिंक रोड और माधोनगर फीडरों की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान भारत माता चौक, बेरीबाग, नुमाइश कैंप, आशीर्वाद कॉलोनी, बाजोरिया रोड, गोविंद विहार, ग्रीन लैंड, संतनगर, जनकनगर, शालीमार, लिंक रोड और माधोनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी। यह भी पढ़ें- आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.