बस्ती, मई 23 -- नगर बाजार। नगर बाजार क्षेत्र के चौबाह सब स्टेशन से जुड़े कस्बे व गांव की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। आरोप है कि मेंटीनेंस के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है, समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के चौबाह, खड़ौआ खुर्द, पोखरनी, गोयरी, जसई पुर, हथिया, भोयर, नगहरा, नगर बाजार, बकैनिया द्वीप समेत दर्जनों गांवों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। बिना सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। रात के समय देर तक बिजली कटने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जहानागंज इलाके में रतजगा करने के लिए मजबूर हैं लोग उमस भरी गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। पंखे और कूलर नहीं चलने से लोग जागकर रात गुजार रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का ...