शाहजहांपुर, मई 2 -- मिर्जापुर। उसावां से मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन पर निर्धारित मेंटीनेंस कार्य के चलते शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के 250 से अधिक गांवों में बिजली गुल रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत विभाग के जेई विकास गौड़ ने बताया कि लाइन के सुचारू संचालन और भविष्य में तकनीकी दिक्कतों से बचाव के लिए यह मेंटीनेंस कार्य आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.