प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में यूनाइटेड इनक्यूबेशन हब (यूआईएच), नैनी और इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन के बीच समझौता हुआ। यह एमओयू संकल्प 2026 के दौरान एमएनएनआईटी में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य सह-इनक्यूबेशन को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाना है। एमओयू पर यूआईएच के सीईओ शिवेश गौर और आईआईएचएमएफ के निदेशक प्रो. रवि प्रकाश तिवारी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रो. बसंत कुमार, डॉ. राम कुमार मिश्र, प्रदीप सिंह, प्रो. नंदिता प्रधान, अमिताभ श्रीवास्तव, गार्गी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.