सोनभद्र, फरवरी 17 -- अनपरा,संवाददात। गणित प्रश्नपत्र के साथ मंगलवार को ऊर्जांचल के चार परीक्षा केन्द्रों पर कुल 11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी । परीक्षा केंद्रो से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरें प्रसन्न थे। कहना था कि हालांकि अधिकतर सवाल फार्मूला बेस्ड रहे लेकिन कुछ प्रश्नों ने काफी समय लिया। कुछ शिक्षकों -परीक्षार्थियों ने बताया कि कमोबेश सभी प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस से ही थे लेकिन हल करने में एनालिटिकल सोच का इस्तेमाल करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से पूर्व ही परीक्षार्थी पहुंच गये जिन्हे मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक उपकरणों को लेकर चेतावनी दे दी गयी थी। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधनों का इस्तेमाल करते नही पाया गया। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों के अतिरिक्त उड़न द...