मृदा स्वास्थ्य सुधार पर कार्यशाला आयोजित
गोंडा, मार्च 25 -- गोण्डा। कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल व उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मृदा स्वास्थ्य सुधार विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। तकनीकी सत्र में एग्रोनॉमिस्ट डॉ. हरिपाल सिंह ने फसल अवशेष न जलाने, गहरी जुताई व जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी। कृषि यंत्र वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश झा ने कृषि यंत्रीकरण व एमबी प्लाऊ के उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम में करीब 90 किसानों ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.