गिरडीह, सितम्बर 11 -- डुमरी। पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की वार्डन प्रतिभा कुमारी, शिक्षिका रंजीता, जलपाई सोए, उषा कुमारी, रुखसार खातून, पुष्पा कुमारी सहित छात्राएं शामिल हुईं। आत्मा गिरिडीह के उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन का संतुलन जरूरी है। पौधों को ये पोषक तत्व मिट्टी से मिलते हैं। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अम्लीय मिट्टी पाई जाती है। कृषि उत्पादन के लिए संतुलित उर्वरक का उपयोग जरूरी है, जिसके लिए मृदा जांच आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पीएम श्री विद्यालय सुद्राक्षीपुर में हुआ मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन उन्होंने बताया कि 5 से 6.5 पीए...