संभल, सितम्बर 21 -- तहसील चंदौसी परिसर में कृषि विभाग की ओर से वृहद मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने 10 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। डीएम ने कहा कि कार्ड के माध्यम से किसानों को खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों और जरूरी उर्वरकों की जानकारी मिलती है। किसान मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को मृदा परीक्षण की सुविधा से जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्ड पाने वालों में भुलावई के किसान हिमाचल, बनवारी, शिवदत्त शर्मा व लाखन सिंह तथा रसूलपुर कैली के किसान सुरेंद्र पाल सिंह, तेजभान, गजे...