मृदा स्वास्थ्य और गन्ना प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव
बिजनौर, अप्रैल 17 -- कोतवाली देहात। कोतवाली ब्लॉक के गांव माडेवाला में गुरुवार को किसान राजीव मारवाड़ी के आम के बाग में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और गन्ना प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों और चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। कृषि विशेषज्ञ डॉ. के.के. सिंह ने कहा कि यदि किसान मृदा की सेहत पर ध्यान देंगे तो फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार होगा। यह भी पढ़ें- पेड़ी गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए मशीन से करें ठूटों की कटाई उन्होंने हरी खाद के उपयोग को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि ढैंचा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.