भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के मृदा विज्ञान विभाग द्वारा आईसीएआर प्रायोजित 21 दिवसीय विंटर स्कूल का शनिवार को समापन हो गया। इसका विषय 'उन्नत मृदा एवं जल संसाधन मानचित्रण हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं भू-स्थानिक उपकरणों का एकीकरण' था। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने अपने संदेश में कहा कि इस महत्वपूर्ण एवं समसामयिक प्रशिक्षण से प्रशिक्षुओं को काफी लाभ होगा। इस तरह के आयोजन आगे होंगे, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। समापन सत्र की अध्यक्षता बीएयू के अनुसंधान निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मृदा विज्ञान के एडजंक्ट प्रोफेसर डॉ. जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें देश के विभिन्न भागो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.