ललितपुर, मार्च 16 -- ललितपुर। मृदा में फसल के अनुसार आवश्यक पोषकतत्वों की कमी याफिर अधिकता का पता उसके परीक्षण से ही ज्ञात हो पाता है। इसलिए फसल का चयन करने के उपरान्त प्रत्येक किसान को अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराना चाहिए। आलापुर ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान यह बात केवीके के वैज्ञानिकों ने कही। सोमवार को केवीके अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद के नेतृत्व में विकासखंड बिरधा स्थित ग्राम आलापुर में 'मृदा परीक्षण क्यों, कब और कैसे' विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विषय वस्तु विशेषज्ञ-सस्य विज्ञान डा. दिनेश तिवारी ने मृदा परीक्षण की वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी में बताया कि पौधों की वृद्धि और विकास के लिए कुल 17 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। फसल के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों क...