सोनभद्र, मई 18 -- सोनभद्र। घोरावल के बकौली बीपैक्स पर सोमवार को मृदा परीक्षण अभियान के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफको के एसएफए अवनीश पांडेय ने किसानों को मिट्टी के नमूने लेने की सही विधि और मृदा परीक्षण के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण मिट्टी के उपचार का पहला कदम है, जिससे संतुलित खेती और बेहतर उत्पादन संभव होता है। उन्होंने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, धारा अमृत, जलविले और नेचुरल पोटाश समेत इफको के विभिन्न उत्पादों के उपयोग और लाभ के बारे में भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जिले में 119421 हेक्टेयर में खरीफ की फसलें, खाद की नहीं कोई कमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...