अररिया, अप्रैल 22 -- अररिया, वरीय संवाददात कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) अररिया की ओर से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर सतत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत ऑन-कैंपस एवं ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है । कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश ने बताया कि उर्वरकों का असंतुलित प्रयोग मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित करता है और लंबे समय में उत्पादन घटा सकता है । इसलिए किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए । यह भी पढ़ें- मृदा परीक्षण के आधार पर ही किसान करें उर्वरकों का इस्तेमाल: कृषि वैज्ञानिक प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं पोटाश (एनपीके) के संतुलित उपयोग के ...