जहानाबाद, अप्रैल 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से उत्पन्न हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी संजु लता की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि भवन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के महत्त्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से यूरिया एवं डीएपी जैसे उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित प्रयोग से भूमि की उर्वरता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया तथा संतुलित एवं वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों के उपयोग पर बल दिया गया। किसानों को यह भी बताया गया कि मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उर्वरकों का प्रयोग निर्धारित मात्रा एव...