पूर्णिया, मई 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ की ओर से गुरुवार को मिश्री नगर में 'संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और मिट्टी की सेहत बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए उर्वरकों का उपयोग मृदा जांच के आधार पर करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि केवल मुख्य पोषक तत्व ही नहीं, बल्कि सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी संतुलित उपयोग आवश्यक है। उन्होंने किसानों को तीन बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। जिसमें कहा गया कि उर्वरक का प्रयोग उचित मात्रा, उचित समय और उचित स्थान पर किया जाए, तभी बेहतर उत्पादन संभव है। डॉ. संतोष कुमार ने रास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.