उरई, जून 15 -- कालपी, संवाददाता। उपवन संरक्षक प्रदीप कुमार व वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार माथुर की देखरेख में वित्तीय वर्ष 2024-25 में सफलतापूर्वक कराए गये मृदा जल संरक्षण के कार्य को परिणाम बेहतर हुआ है और आदर्श कार्य बन चुका है। वन विभाग इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य स्थानों में मृदा जल संरक्षण कार्य को कराए जाने की योजना को तैयार किया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य वन संरक्षण कैंपा योजन लखनऊ ललित कुमार झांसी के मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। विदित हो कि कदौरा के वन राजि क्षेत्र में हुये मृदा जल संरक्षण कार्य की प्रदेश भर में सराहना हो रही है। फलस्वरुप प्रदेश के कई अधिकारियों को उक्त कार्य को देखने के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक झांसी एचवी गिरीश समेत उच्च अधिकारियों के द्वारा मृदा जल संरक्ष...