जौनपुर, मई 16 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी सीएससी संचालक प्रेमचंद यादव की मौत के बाद उनके घर शोक व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। घर का माहौल काफी गमगीन है। शुक्रवार को जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय मृतक प्रेमचंद यादव के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के दिनेश यादव फौजी, सपा के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, राकेश यादव, नीरज यादव, जेपी यादव आदि रहे। सीएससी संचालक प्रेमचंद यादव गांव से एक किमी दूर गोसाईपुर बाजार में सीएससी केंद्र चलाते थे। 11 मार्च की रात नौ बजे घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोली मारकर सामान और नकदी लूट लिए थे। गोली उनके पेट और सीने के बीच लगी थी। 62 दिनों तक बीएचयू के ट्रामा स...