जौनपुर, जुलाई 13 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी सीएससी संचालक प्रेमचंद यादव को बदमाशों ने 11 मार्च की रात में गोली मारकर 90 हजार रुपये तथा मोबाइल आदि लूट लिया था। घटना के कुछ दिन बाद उपचार के दौरान प्रेमचंद की मौत हो गयी थी। रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में गोसाईपुर गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मृतक प्रेमचंद यादव की पत्नी निशा यादव को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुबास चन्द्र यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध नाथ पाल, नंदलाल यादव, रत्नाकर चौबे, डॉ.सरफराज खान, लकी त्रिपाठी, राकेश यादव, राजेन्द्र यादव टाइगर, दिनेश यादव, राहुल त्रिपाठी अन्य रहे। घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ...