मृत सिपाही के परिजन को दिया गया एक करोड़
गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक की मिनवा शाखा द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत खोले गए खाते में एक करोड़ रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया। ग्राम डोहरिया, पाली ब्लॉक निवासी स्वर्गीय राम केवल यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को यह लाभ मिला। बैंक की ओर से मृतक की पत्नी श्रीमती मीनू यादव को एक करोड़ रुपये की दावा राशि प्रदान की गई। यह राशि मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की मौजूदगी में सौंपी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक अमित शंकर, अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा मिनवा शाखा के शाखा प्रबंधक राजीव मिश्रा भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.