पलामू, मई 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जिला अनुकंपा समिति एवं स्थापना समिति की बैठक करते हुए विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में निर्णय लिया। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान समिति के समक्ष उपस्थापित आवेदकों के सभी 12 आवेदनों की विस्तृत रूप से जांच की गई। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और एनओसी समेत अन्य ज़रूरी दस्तावेजों की जानकरी ली। इसके अलावा आवेदकों के आवेदनों के साथ -साथ अभिभावक का मृत्यु प्रमाणपत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, आवासीय, चरित्र प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, विभागीय निदेश एवं अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- ओपेन काउंसलिंग में 87 एजुकेटरों को मौके पर दिए गए नियुक्तिपत...