जौनपुर, दिसम्बर 10 -- खुटहन। विकास खंड दिदखोरा में तैनात सफाई कर्मचारी शिवकुमार पटेल के निधन पर मंगलवार को सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उनकी पत्नी को ब्लाक मुख्यालय पर बुलाकर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक मदद सौंपते हुए संघ के प्रदेश प्रभारी सम्स तबरेज खां ने शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में पूरा संगठन मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवाकाल में हुए निधन के बाद सरकारी खजाने से मिलने वाले सभी देयकों को शीघ्र ही परिवार तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष छोटेलाल यादव, एडीओ पंचायत रामअवध, वीरेंद्र मौर्या, नवीन कुमार, दिनेश कुमार, मोहनलाल, कौशल यादव, विजय प्रताप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जाली काटकर ले गए, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.