मृत संविदाकर्मी के घर पहुंचे भरत भैया, की आर्थिक मदद
मऊ, मई 15 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र के टेसूपार में जर्जर बिजली का पोल टूटने से हुए हादसे में मृत बिजली संविदाकर्मी संदीप यादव के परिवार से गुरुवार की देर शाम पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया ने मुलाकात की। मृतक की पत्नी निशा यादव को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा तथा प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह अधिकारियों की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। यदि पोल जर्जर हो चुका था तो उसे समय रहते बदला जाना चाहिए था, न कि उसी पर तार खिंचवाने का कार्य कराया जाता। यह भी पढ़ें- छापेमारी में फिर नौ ग्रामीण परिवार विद्युत चोरी में लिप्त मिले,केस उन्होंने कहा कि संबंधित जेई को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए थी। इस मौके पर मधुबन व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा, सभासद आलोक मल्ल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.