दुमका, मई 31 -- बासुकीनाथ मंदिर के निकट झोपड़ीनुमा दुकान चलाने वाली वृद्ध महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने दूसरे दिन रविवार को शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह से बरामद किया और अपने साथ लेकर चले गए। वृद्ध महिला की मौत पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई थी। वह बीमार थी और इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती हुई थी। वृद्ध महिला के साथ उसकी एक बेटी थी,जो मानसिक रूप से बीमार थी। अस्पताल में महिला के और कोई परिजन नहीं थे। युवती कुछ स्पष्ट नहीं बोल पा रही थी। जरमुंडी थाना प्रभारी ने वृद्ध महिला के घर को खोज निकाला,पर घर पर ताला लटका हुआ था। नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह के लिए शीतगृह में सुरक्षित रख दिया और उसकी बेटी को अनाथालय में रखा था। सुबह में महिला के परिजन पहुंचे और शव को लेकर अपने मूल घर बांका जिला के नवादा गांव लेकर चले गए...