समस्तीपुर, मार्च 30 -- मोरवा। हलई थाना के मेला परिसर में मिली वृद्ध महिला की लाश की पहचान हो गई है। उसकी पहचान सीतामढ़ी के बनोला थाने के दसई सहनी की पत्नी बासमती देवी (90) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद घर वाले लाश की पहचान कर ले गए। घटना के बारे में मामले के अनुसंधानकर्ता नितून कुमार ने बताया कि मेला परिसर में एक महिला की लाश होने की जानकारी मिली थी। लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद उसे सुरक्षित रखा गया था। इसी बीच उसके घर वाले ढूंढते ढूंढते मेला परिसर पहुंचे। बताया जाता है कि महिला अपने मायके से मेला देखने कुछ लोगों के साथ आई थी। सभी लोग लौट गए और महिला नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। हलई थाना पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया गया तो फोटो से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस का कहना है कि किसी हादसे में महिला की...