छपरा, अप्रैल 25 -- मांझी। मांझी नगर पंचायत के वार्ड 9 के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या के मामले में मृतक के पिता अशोक ठाकुर के लिखित बयान पर मांझी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई हैं। दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि मारपीट की घटना को राजनीतिक कारणों से अंजाम दिया गया है। आवेदन में यह कहा गया है कि मांझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद की राजनीति में शामिल एक सम्भावित प्रत्याशी के समर्थकों ने दो दिन पहले ही कथित तौर पर मारपीट करने तथा हत्या करने तक की धमकी दे रखी थी। तथा मारपीट के बाद उक्त नेता को फोन करके यह कहते सुना गया कि हमने अपना काम कर दिया। यह भी पढ़ें- मांझी में वार्ड पार्षद की चाकू गोद हत्या, तिलकोत्सव का घर बना मातम आवेदन में कुल बारह लोगों को नामजद किया गया है। स्नान के दौरान नदी में डूबने से मौत दिघवारा निस l थाना ...