गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज। गोपालगंज सदर प्रखंड के जागिरी टोला गांव निवासी स्व. लालसा देवी के आश्रितों को आखिरकार चार लाख रुपए का मुआवजा मिल गया। स्व. लालसा देवी प्राथमिक विद्यालय कमल का टोला, जागिरी टोला में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके परिजन पिछले दो वर्षों से शिक्षा विभाग से मिलने वाले मुआवजे के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।मामला जब सदर विधायक सुभाष सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया। विधायक की पहल के बाद विभाग सक्रिय हुआ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मृत रसोइया के आश्रित को चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि का भुगतान कर दिया गया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.