आरा, दिसम्बर 17 -- आरा, हिप्र.। जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों के निधन के बाद उनके आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि चेक के माध्यम से सौंपी गयी। मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ ने नौ रसोइयों के आश्रितों को अनुदान की राशि सौंपी। इनमें पीरो के उमवि बसौनी टोला के रसोईया स्व. शीला देवी, कोईलवर के प्रावि कोसिहान के धनंजय ठाकुर, रामदेव महतो व प्रावि रामदिहल के कांति देवी, तरारी के न्यू प्रावि कुसहां टोला बड़कागांव के कलपातो देवी, सहारा के न्यू प्रावि धोबी टोला खड़ाव चतुर्भुज के मुन्ना देवी, संदेश के प्रावि काजीचक के शैला कुंअर, चरपोखरी के उमवि कुसुम्ही के सूर्यमुखा देवी व आरा नगर के प्रावि अंबेडकर नगर मिश्र टोला के रेणू देवी के आश्रित शामिल हैं। सभी को विभागीय नियमानुसार चार-चार लाख रुपये दिये गये।

हिंदी हिन्दुस्त...