जौनपुर, फरवरी 15 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रेहटी त्रिलोचन महादेव निवासी अखिलेश राजभर की मौत के मामले में शनिवार को तब नया मोड़ आ गया जब मृतक के पिता महेंद्र राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे अखिलेश राजभर ने आत्महत्या नहीं किसी ने हत्या किया है। इस मामले में तहरीर भी दिया है। परिजनों के अनुसार, अखिलेश राजभर का शव बुधवार को सुबह कंपोजिट विद्यालय रेहटी बड़ागांव के मैदान में मिला था। उसके पास पानी के बोतल में घुला विषाक्त पदार्थ भी बरामद हुआ था। घटना की जानकारी तब हुई जब वहां रोजाना की तरह मैदान में टहलने लोग पहुंचे थे। घटना के समय मृतक अखिलेश राजभर के पिता विदेश में अपनी नौकरी पर थे। घटना की सूचना मृतक के चाचा वीरेंद्र राजभर ने पुलिस को दी थी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि तहरीर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.