भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ढेर सारी मुर्गे-मुर्गियों के मरने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर पटना से एलआरएस टीम भागलपुर पहुंची। क्षेत्रीय निदेशक के साथ टीम ने मुर्गियों के बाड़े को सेनिटाइज किया और रक्त नमूने की रिपोर्ट आने तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। रक्त नमूने कोलकाता जांच के लिए भेजा गया है। क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में तीसरी बार बर्ड फ्लू की आशंका पर पटना तक चिंतित है। बरारी पोल्ट्री फार्म को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रक्षेत्र के अंदर सड़कों पर चूना और केमिकल का छिड़काव किया गया है। पक्षियों के बाड़े के पास भी केमिकल का छिड़काव किया गया है। यहां साफ-सफाई करने वाले कर्मियों और भोजन-पानी देने वाले कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.