जहानाबाद, सितम्बर 3 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। सर्पदंश से मृत मेहंदिया निवासी उर्मिला देवी के परिजनों को गुरुवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। कलेर बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने मृतका के परिजनों को राशि प्रदान की और हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिया। बताया गया कि सत्येंद्र पासवान की पत्नी उर्मिला देवी को करीब 14 दिन पूर्व सांप ने डंस लिया था। गंभीर हालत में उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सर्पदंश से महिला की मौत के बाद झाड़-फूंक के लिए ले गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...