प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। धोखा देकर गरीबों का राशन खाने वाले भी कम नहीं है। ऐसा एक मामला जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सामने गुरुवार को आया। कतवारुपुर हनुमानगंज की निवासी कविता शुक्ला पर गांव के शिवाकांत तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे नलिन मिश्र की मौत तीन साल पहले हो गई थी। जिसके बाद भी अब तक राशन कार्ड में उसका नाम है और लगातार राशन लिया जा रहा है। वहीं उनके पास दो शस्त्र लाइसेंस भी है। नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस होने की दशा में राशन कार्ड के पात्र नहीं होते हैं। यह सुविधा गरीबों के लिए होती है। इस शिकायत को लेकर थाने में धोखाधड़ी की तहरीर भी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.